www.republicbharat.info

ऋतिक रोशन ने इस तरह बचाई थी Priyanka Chopra के पिता की जान, आज भी अहसानमंद हैं एक्ट्रेस

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने अपने जीवन से जुड़े कई आम से खास अनुभव अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' ( Unfinished ) में शेयर किए हैं। इस किताब से कई रोचक किस्से लोगों के सामने आ चुके हैं। इन्हीं रोचक किस्सों में से एक किस्सा है ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) के उनकी मदद करने का। एक्ट्रेस किताब में लिखती हैं कि पिता की बीमारी के दौरान ऋतिक ने लंदन के लिए विमान की व्यवस्था करवाई थी।

यह भी पढ़ें : प्रियंका को 10वीं में हो गया था प्यार, बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, मौसी ने दोनों को पकड़ा इस हालत में

'ऋतिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी'
अपनी हाल ही में प्रकाशित ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में, प्रियंका ने इंडस्ट्री में अपने शुरूआती दिनों की याद ताजा की है। किताब में वह लिखती हैं कि जब वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'क्रश' की शूटिंग कर रहीं थीं, उनके पिता डॉ अशोक चोपड़ा ( priyanka chopra father ashok chopra ) को गंभीर स्वास्थ्य समस्या थी। जब ऋतिक को उनके पिता की गंभीर स्थिति और इस तथ्य के बारे में पता चला कि उन्हें विदेश में एक अस्पताल में शि़फ्ट करने की आवश्यकता है, तो ऋतिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हर संभव मदद करने की कोशिश की थी। एक्टर ने एयर इंडिया में अपने कनेक्शन का इस्तेमाल कर प्रियंका के पिता के लिए लंदन की तत्काल उड़ान का अरेंजमेंट किया।

'ऋतिक की मदद से बची पिता की जान'
ऋतिक द्वारा समय पर की गई मदद के चलते प्रियंका के पिता जरूरी इलाज मिला और उनकी सर्जरी की गई। इससे उनकी जान बच गई। एक्ट्रेस ने लिखा कि ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन की मदद के चलते उनके पिता की जान बची। उनको जितना धन्यवाद दिया जाए कम है। गौरतलब है कि प्रियंका ने 'क्रिश' (2006), 'अग्निपथ' (2012) और 'क्रिश 3' (2013) में ऋतिक के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों सही है किसान आंदोलन को इंटरनेशनल सेलेब्स का सपोर्ट, गिनाए कारण

सलमान ने लिया पक्ष
प्रियंका ने इसी किताब में सलमान खान से जुड़ा एक अनुभव भी साझा किया है। वह बताती हैं कि एक बार एक फिल्म के दौरान निर्देशक ने उनसे सॉन्ग में ज्यादा बॉडी एक्सपोज करने को कहा था। इस पर वह असहज हो गईं थीं। इस दौरान अभिनेता सलमान खान ने प्रियंका का पक्ष लिया और स्थिति को संभाला।



https://ift.tt/3d9QEPq

https://ift.tt/378sKzR

No comments