www.republicbharat.info

Randhir Kapoor के बर्थडे सेलिब्रेशन में इकट्ठा हुआ कपूर परिवार, पैपराजी की प्लैशलाइट से परेशान हुए तैमूर अली खान

नई दिल्ली | बॉलीवुड में बर्थडे सेलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। कपूर परिवार में हाल ही में राजीव कपूर का निधन हुआ है। जिसके बाद पूरी फैमिली को बड़ा झटका लगा है लेकिन सभी खुशियों को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। रविवार को वैलेंटाइन के मौके पर रणधीर कपूर के जन्मदिन (Randhir Kapoor birthday celebration) पर पूरा परिवार इकट्ठा हुआ और इसे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कपूर मेंशन जाते हुए करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ स्पॉट किया गया। पार्टी खत्म होने के बाद लौटते वक्त तैमूर पापा की गोद में सोते हुए दिखाई दिए लेकिन मीडिया के कैमरों से काफी परेशान भी हुए।

मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर रणधीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आते हुए सेलेब्स के फोटोज शेयर किए हैं। करीना कपूर अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं आलिया भट्ट ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ दिखीं। इसके अलावा तारा सुतारिया भी आदर जैन के साथ स्पॉट हुईं। संजय कपूर पत्नी महीप कपूर के साथ नजर आए। करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा कपूर के साथ दिखीं। रणधीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ और इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया।

euppedlveaacnqe.jpgeuppedmvoaebz-x.jpg

बॉलीवुड पैप ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें रणधीर कपूर के बर्थडे पार्टी के खत्म होने के बाद घर के सदस्य बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सैफ बेटे तैमूर को अपनी गोद में लिए हुए नजर आए। पापा की गोद में तैमूर सो रहे थे तभी कार के अंदर वो मीडिया के कैमरों से परेशान नजर आए। इस दौरान सैफ तैमूर के चेहरे पर पड़ रही लाइट से उन्हें बचाते हुए दिखे। जाहिर है कि पैपराजी के शोर से तैमूर की नींद में खलन जरूर पड़ा जिस कारण वो बेहद गुस्से में दिखे।



https://ift.tt/3qqiU4i

https://ift.tt/3rZtW0J

No comments