www.republicbharat.info

Rinku Sharma की हत्या पर बोले अरुण गोविल- राम के देश में राम का नाम लेने वाले की हत्या, मन दुखी है

मुंबई। दिल्ली के रहने वाले रिंकू शर्मा की हत्या से हर कोई हतप्रभ है। इस युवक की दिनदहाड़े चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रिंकू के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की वजह साम्प्रदायिक कारणों के चलते हुई। इस बीच सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने दुख जताते हुए कहा है कि 'राम का नाम लेने वाले हत्या... मन दुखी है।

'दोषियों को शीघ्र सज़ा मिलनी चाहिए'
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अरुण गोविल ने अपने एक ट्वीट में लिखा,'राम के देश में राम का नाम लेने वाले और राम काम में लगने वाले की हत्या... मन दुखी है...दिल्ली में हुई रिंकू नामक युवक की हत्या घोर निंदनीय है। दोषियों को शीघ्र सज़ा मिलनी चाहिये...।' अभिनेता की इस पोस्ट पर लोगों ने मृतक के लिए न्याय की मांग की है।

इससे पहले अरुण गोविल ने किसान आंदोलन के दौरान अमरीकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद लिखा था,' भारत कृषि प्रधान और सर्वे भवंतु सुखिनः के आदर्श पर चलने वाला श्रीराम का देश है। हमारे देश की सरकार और मा.प्रधानमंत्री को अपने घरेलू विवाद समझने सुलझाने की पूरी समझ है। किसान आंदोलन के मुद्दे पर रेहाना या किसी भी विदेशी व्यक्ति या देश को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।' बता दें कि अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाकर देश के घर-घर में पहचान बनाई थी। 'रामायण' के प्रसारण के दौरान लोग उनकी पूजा तक करते थे।



https://ift.tt/3b2fkqj

https://ift.tt/3rIQrH4

No comments