www.republicbharat.info

Sara Ali Khan ने Mystery Boy की शेयर की तस्वीर, फैंस से बोलीं- पहचान कौन?

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है। अभी तक कुछ ही फिल्मों में काम करने के बावजूद उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सारा ने एक मिस्ट्री बॉय की तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देख फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए।

केरल पहुंचकर साउथ इंडियन रंग में रंगी Sunny Leone, लाल बिंदी और चूड़ियों में दिखीं बेहद खूबसूरत.. देखें तस्वीरें

दरअसल, सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी (Sara Ali Khan Instagram) से एक शख्स की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। पीछे से ली गई तस्वीर में शख्स कुछ पीता हुआ नजर आ रहा है। घुंघराले बाल और रेड कलर की स्पोर्ट टी शर्ट पहने शख्स पीछे से किसी हीरो से कम नहीं लग रहा है। वहीं, शख्स की टी-शर्ट पर 7 नंबर और ‘IGGY’ लिखा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने फैंस ने कहा कि अनुमान लगाओ कि यह कौन है? जिसके बाद शख्स को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान पिछली बार फिल्म कुली नं 1 में नजर आई थीं। डेविड धवन द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। फिल्म को मिला-जुला रिसपॉन्स मिला था। इसके अलावा सारा फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में होंगे।



https://ift.tt/3qBkqR4

https://ift.tt/2Zt29JT

No comments