www.republicbharat.info

केरल पहुंचकर साउथ इंडियन रंग में रंगी Sunny Leone, लाल बिंदी और चूड़ियों में दिखीं बेहद खूबसूरत.. देखें तस्वीरें

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) की हर अदा पर फैंस घायल हो जाते हैं। जब भी वो अपनी कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं फैंस उसे खूब पसंद करते हैं। जहां सनी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं वहीं उनकी सादगी भी फैंस को खूब पसंद आती है। सनी को अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करना भी बेहद पसंद है। हाल ही में सनी केरल पहुंची और वहां से उन्होंने अपना साउथ इंडियन लुक शेयर किया। सनी को पहली बार साउथ इंडियन अवतार में देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर साउथ इंडियन लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पिंक कलर के ब्लाउज और धोती में सनी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी और कान में झुमके और हाथों में लाल कलर की चूड़ियां भी सनी ने पहनी हैं।

Kapil Sharma ने बेटी के साथ शेयर की बेहद ही क्यूट फोटो, सेलेब्स और फैंस ने अनायरा पर जमकर बरसाया प्यार

सनी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- भगवान के बनाए हुए इस देश से प्यार हो गया- #Kerala। सनी ने एक नॉव पर बैठकर ये फोटोशूट करवाया है। कुछ ही घंटे में सनी की इन तस्वीरों पर 13 लाख से ज्यादा के लाइक्स आ चुके हैं।

सनी लियोनी के फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सनी का हॉट अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। क्लोजअप शॉट में सनी का चेहरा बिल्कुल खिला हुआ दिखाई दे रहा है। सनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सनी के केरल फैंस उनका अपने शहर में स्वागत कर रहे हैं। बता दें कि वैलैंटाइन के मौके पर सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया था। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी और ऑटो रिक्शा में बैठकर गए थे।



https://ift.tt/2ZtVzmr

https://ift.tt/3s5zuXu

No comments