www.republicbharat.info

18 लाख की घड़ी पहने दिखीं दीपिका पादुकोण, इस लग्जरी ब्रैंड की बनी ब्रैंड एंबेसडर

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती टॉप अभिनेत्रियों में होती है। दीपिका सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने नाम एक और सफलता जोड़ ली है। दरअसल, दीपिका इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड चोपार्ड की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। रिसेन्टली दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो इंटरनेशनल लग्जरी चोपार्ड की बहुत महंगी घड़ी पहने हुई दिख रही हैं। इस ब्रांड की घड़ी का दाम इतना ज्यादा है कि आपका भी सिर चकरा जाएगा।

दीपिका बनी लग्जरी ब्रैंड की एंबेसडर

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में उन्होंने ऐसा पोज दिया है जिसमें चोपार्ड की घड़ी साफ दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की इस घड़ी की कीमत 18 लाख रुपये है। दीपिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- जिस जिंदगी में ईमानदारी, उद्देश्य और सहानुभूति भरी हुई है वो मुझे खुशी देती है। दीपिका के चोपार्ड की घड़ी की कीमत सामने आने के बाद कई लोग हैरान हैं। चोपार्ड स्विट्जरलैंड का बहुत फेमस ब्रांड है। जिसकी सिर्फ घड़ियां ही नहीं बल्कि जूलरी भी काफी प्रचलित है। रिहाना भी इस ब्रांड की एंबेसडर रह चुकी हैं।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा एक्टर प्रभास के साथ भी वो नजर आएंगी। वहीं उनके सीता बनने पर भी चर्चा तेज है।



https://ift.tt/3v5jSoo

https://ift.tt/3eiQX9I

No comments