अजय देवगन की वेब सीरीज का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, 'रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस' से करने जा रहे हैं डिजिटल डेब्यू
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। जिसका ऐलान खुद अजय ने अपनी पहली वेब सीरीज 'रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस' (Rudra- The Edge Of Darkness) का फर्स्ट लुक जारी करते हुए सोशल मीडिया पर किया है। अजय पहली बार किसी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। जिसमें वो एक बार फिर पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन अजय एक ग्रे कैरेक्टर का रोल प्ले करने वाले हैं। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर फर्स्ट टीजर वीडियो पोस्ट किया है।
लूथर का हिंदी वर्जन है वेब सीरीज
बता दें कि अजय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निर्माता के तौर पर पहले ही काम कर चुके हैं। उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म त्रिभंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में काजोल लीड रोल में नजर आई थीं। रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस को ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज लूथर (Luther) का हिंदी वर्जन बताया जा रहा है।
https://ift.tt/3ssUaZe
https://ift.tt/2QCPt1J
No comments