www.republicbharat.info

जया प्रदा चाहती हैं श्रीदेवी से बात करना, जब साथ थे तब की सिर्फ 'नमस्ते’

मुंबई। वेटरन एक्ट्रेस जया प्रदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साथ में कुल 9 फिल्में कीं। हालांकि दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। इस बात की जानकारी सबको थी, लेकिन इस समस्या को कोई सुलझा नहीं पा रहा था। तब जीतेन्द्र और राजेश खन्ना ने एक प्लान बनाकर दोनों एक्ट्रेसेस में दोस्ती करवाने की सोची। जया प्रदा ने श्रीदेवी से जुड़ी इस पुरानी याद को 'इंडियन आइडल' 12 के मंच पर ताजा किया हैै।

राजेश खन्ना और जितेन्द्र ने बनाया प्लान
जया प्रदा ने बताया कि बात 1984 की है जब वे श्रीदेवी के साथ 'मकसद’ फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं। साथ में राजेश खन्ना और जितेन्द्र थे। दोनों जानते थे कि वे आपस में बात नहीं करती हैं, इसलिए बात करवाने का एक प्लान बनाया। जया प्रदा ने कहा कि मेरा उनसे कोई पर्सनल प्रॉब्लम नहीं था। बस हमारी कैमिस्ट्री कभी मैच नहीं की। हमने कभी एक-दूसरे से आंखें नहीं मिलाई, क्योंकि चाहे डांस हो या ड्रेस हममें प्रतिस्पर्धा थी। जब भी हम मिलते तो केवल नमस्ते करते और आगे बढ़ जाते।

यह भी पढें: विवादों भरी रही जया प्रदा की जिंदगी, तीन बच्चों के पिता से की थी शादी फिर भी रहीं अकेली

एक घंटे तक बंद रखा मेकअप रूम में
जया प्रदा ने बताया कि 'मकसद’ के शूट के दौरान राजेश खन्ना और जितेन्द्र ने हम दोनों को मेकअप रूम में बंद कर दिया था। एक घंटे तक कमरे में बंद रहे, लेकिन आपस में बातचीत नहीं की। हालांकि आज भी जया प्रदा श्रीदेवी को मिस करती हैं। 2018 में उनके निधन के बाद से वह दुखी हैं। उनको दुख है कि जीवन में ज्यादा बात नहीं कर पाईं।

यह भी पढें : Janhvi Kapoor को डॉक्टर बनता हुआ देखना चाहती थीं मां Sridevi, नहीं देख पाई थीं बेटी की पहली फिल्म

'काश! हम बात कर पाते’
उनको दुख है कि जीवन में ज्यादा बात नहीं कर पाईं। जया कहती हैं कि,’आज वह इस दुनिया में नहीं हैं, मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं। मुझे अकेला महसूस होता है क्योंकि वह बॉलीवुड में मेरी जानीमानी कॉम्पटिशन थीं। आज इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं कहना चाहूंगी कि वे जहां कहीं भी हों और मुझे सुन रही हों, तो मैं इतना ही कहूंगी कि मैं चाहती हूं कि हम आपसे में बात कर पाते।’



https://ift.tt/3x4nUz4

https://ift.tt/3tAiV73

No comments