www.republicbharat.info

कोरोनाकाल के बीच बॉलीवुड स्टार्स की वेकेशन तस्वीरें देखकर शोभा डे ने लगाई फटकार

नई दिल्ली | पूरे देशभर में कोरोनावायरस का हाहाकार मचा हुआ है। हर रोज लाखों लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। हजारों लोग मारे जा रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स इन दिनों मालदीव में अपना वेकेशन इंजॉए कर रहे हैं। स्टार्स अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, जान्हवी कपूर और सारा अली खान जैसे कई सेलेब्स घूमने निकले हैं। जिसे देखकर राइटर शोभा डे ने इन सेलेब्स को जबरदस्त फटकार लगाई है। उन्होंने स्टार्स के घूमने से लेकर उनका फोटोज शेयर करने को लेकर तंज कसा है।

actress2.jpg

शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के मस्ती करते हुए फोटोज शेयर करने पर उन्होंने आपत्ति जताई है। उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया उसमें लिखा है कि जो लोग मालदीव और गोवा में छुट्टियां मनाने निकले हैं उन्हें बता दूं कि महामारी का दौर चल रहा है। तुम लोगों के लिए हॉलीडे है लेकिन ये एक बुरा महामारी का वक्त है। तो इतने अंसवेदनशील और पागल ना बनो। अपनी ऐशो आराम वाली जिंदगी की फोटोज अपलोड करना बंद करो।

actress1.jpgshobhade1.png

उन्होंने आगे लिखा कि तुम लोग सिर्फ दिमाग से ही पैदल नहीं हो बल्कि अंधे और बहरे भी हो गए हो। ये तुम्हारे इंस्टाग्राम के नंबर बढ़ाने का समय नहीं है। ये वक्त है कि किसी असहाय की मदद करो। अगर वो भी नहीं कर सकते तो प्लीज अपने घर पर रहो। फोटोज दिखाना बंद करो। ये तुम्हारा फैशन वीक और किंगफिशर कैलेंडर टाइम नहीं है।

actress.jpg

बता दें कि शोभा डे ने डायरेक्टर रोहिणी अय्यर के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- मुझे रिपोस्ट के बारे में नहीं पता है। लेकिन रोहिणी मुझे तुम्हारा पोस्ट बहुत अच्छा लगा। मैं जो कहना चाहती थीं वो तुमने कहा। इस मैसेज को मैं शेयर करना चाह रही थी। आप लोगों को मालदीव घूमना है बेशक घूमिए। लेकिन फोटोज अपलोड करके अंसेवदनशील ना बनिए। इस सौभाग्य को अपने तक ही रखिए।

actress3.jpg

https://ift.tt/3ekMSl5

https://ift.tt/3nb7FvB

No comments