Searching For Sheela: ओशो की शिष्या रह चुकीं मां आनंद शीला के सच से उठेगा पर्दा!
नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर आज से ओशो रजनीश की पूर्व सेक्रेटरी मां आनंद शीला पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'सर्चिंग फॉर शीला' स्ट्रीम हो रही है। इस डॉक्यूमेंट्री का सह-निर्माण करण जौहर की कम्पनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। करण जौहर ने 22 अप्रैल को इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस डॉक्यूमेंट्री में मां आनंद शीला अपनी रहस्यमय जिंदगी का सच खुद बताएंगी।
मां आनंद शीला ओशो के करीबियों में से एक थीं। दोनों के बीच की कंट्रोवर्सी भी किसी से छिपी नहीं है। 34 साल गुमनामी की जिंदगी जीने वालीं मां आनंद शीला पिछले साल भारत आई हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। ओशो से उनकी बॉन्डिंग और तमाम ऐसी चीजें जो अभी तक रहस्य बनी हुई हैं।
करण जौहर ने 'Searching For Sheela' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था, 'आपने उन्हें देखा है, आपने उन्हें सुना है, आपने उनके बारे में जरूर सुना भी होगा, अब वह अपनी कहानी सुनाने के लिए खुद आ गई हैं।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि ये डॉक्यूमेंट्री 22 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 2 मिनट के ट्रेलर में शुरुआत ओशो रजनीश की क्लिप से होती है, जिसमें वो कहते हैं- जो लोग गुनाह नहीं करते, वो इस तरह भागते नहीं। इसके बाद शीला के भारत लौटने की फुटेज दिखाई गई है।
ट्रेलर में आगे बताया जाता है कि मां आनंद शीला पर धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। ओशो रजनीश कहते हैं- वो एक कातिल है। जिस तरह के गुनाह उसने किये हैं, उसके बोझ तले वो जीवनभर कष्ट भोगेगी। जिसके बाद शीला कहती हैं कि दुनिया मुझे उनके नजरिए से देखती है। शीला ने ओशो के साथ अपने संबंधों पर कहा कि वो मुझसे प्यार करते थे। इस डॉक्यूमेंट्री में मां आनंद शीला की कहानी है। 'Searching For Sheela' का ट्रेलर देखने के बाद इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटिड थे। बता दें कि इससे पहले नेटफ्लिक्स ने भगवान ओशो रजनीश के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री वाइल्ड वाइल्ड कंट्री की थी। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
https://ift.tt/3n8Koue
https://ift.tt/3gvyxoI
No comments