20 बरस की हुईं शाहरुख और गौरी की लाडली, देखें अनदेखी तस्वीरें, जन्मदिन पर साझा किया ऐसा वीडियो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan ) और गौरी खान ( Gauri Khan ) की लाडली बेटी सुहाना ( Suhana Khan Birthday ) 20 बरस की हो गई हैं। उनका जन्म 22 मई, 2000 को मुंबई में हुआ था। उनके 20वें जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। सुहाना ( Suhana Khan ) की खास दोस्त अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने उन्हें खासतौर पर विश किया है। उन्होंने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दोस्त सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
सुहाना ने छत पर बनाया वीडियो
सुहाना ने खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे अपने घर की छत पर नजर आ रही हैं। उन्होंने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया उनके फैन पेज पर यह खूब शेयर हो रहा है। बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भीे हैं। वे काफी खुले विचार वाली हैं और अक्सर शॉर्ट और बोल्ड ड्रेसेस में अपनी तस्वीरें शेयर करती करती हैं। उनका ये लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है।
https://ift.tt/2zfinNj
https://ift.tt/3gm1jWD
No comments