Rishi Kapoor को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर, तस्वीर शेयर कर लिखा- महान आत्मा कभी नहीं मरती

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन (Rishi Kapoor Death) को एक महीना हो चुका है। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में था। सोशल मीडिया पर सभी एक्टर्स ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। ऋषि कपूर लंबे समय से ल्यूकेमिया से लड़ने के बाद 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में उन्हें गए हुए एक महीना पूरा हो चुका है। इस दौरान उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor Misses Rishi Kapoor) ने उन्हें याद किया है।
रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर (Riddhima Kapoor Instagram Picture) शेयर करते हुए एक कविता लिखी है। इसमें लिखा है, 'एक महान आत्मा हमेशा सभी को सर्व करती है। एक महान आत्मा कभी नहीं मरती। यह हमेशा एक दूसरे को और करीब लाती है।' इसके साथ रिद्धिमा लिखती हैं, 'मैं आपसे प्यार करती हूं पापा।' उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media) पर अब वायरल हो रही है।
https://ift.tt/3dlg6Pl
https://ift.tt/2MgxusI
Post Comment
No comments