Happy Birthday Abram: जब अबराम ने लगाए थे पापा Shah Rukh Khan के साथ ठुमके, देखें Video
नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के छोटे बेटे अबराम खान का आज जन्मदिन (Abram Khan Birthday) है। अबराम खान (Abram Khan) का जन्म 27 मई साल 2013 में सेरोगेसी की मदद से हुआ था। जन्म के बाद से ही अबराम सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी एक तस्वीर लेने के लिए पैपराजी उनके आगे पीछे घूमती रहती है। अबराम अपने पापा की बिल्कुल कार्बन कॉपी लगते हैं। आज अबराम के जन्मदिन के मौके पर उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, शाहरुख खान ने जब 'आई फॉर इंडिया' (I For India) में हिस्सा लिया था, यह वीडियो तब का है। वीडियो की शुरुआत में अबराम पापा शाहरुख खान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उसके बाद शाहरुख खान गाना खत्म करते हैं तो अबराम पापा की गोद में आते हैं और उन्हें किस करते हैं। दोनों का ये बेहद ही प्यारा मूमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
https://ift.tt/3es00TV
https://ift.tt/3eniaGr
No comments