बॉलीवुड सितारे जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी पहुंचाने में कर रहे मदद, आप भी जुड़ सकते हैं इस अभियान से
बॉलीवुड सेलेब्स कोविड-19 से जंग में अपनी तरफ से हर तरह का सहयोग कर रहे हैं। कुछ स्टार्स आर्थिक तो कुछ आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए अभियान चला रहे हैं। अब ऐसा ही एक अभियान 'यूनाइटेड लाइक खिचड़ी' इस्कॉन अन्नमित्र की ओर से शुरू किया गया है।
इस कैंपेन के तहत जरूरतमदों को खिचड़ी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके सपोर्ट के लिए कुछ बॉलीवुड सेलेब्स आगे आए हैं। इनमें एक्ट्रेस मौनी रॉय, यामी गौतम, भाग्यश्री, निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी और एक्टर विवेक दहिया जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। ये सितारे अपने-अपने घरों में खिचड़ी बना कर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और अन्य लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
यामी गौतम ने 'यूनाईटेड लाइक खिचड़ी' अभियान को सपोर्ट करते हुए घर में खिचड़ी बनाई। इस बारे में सोशल मीडिया पर जागरूकता के नजरिए से शेयर मैसेज में कहा- देश के कोेरोना वॉरियर्स कोविड-19 से लड़ रहे हैं। इसके साथ ही देश को भूख से भी लड़ना पड़ रहा है। ऐसे में हमें इस लड़ाई में उनकी मदद करने की जरूरत है। खिचड़ी की मदद पहुंचाकर मैं इस्कॉन अन्नमित्र जैसे संस्थाओं को सपोर्ट करती हूं।
आपको बता दें कि कोविड-19 की इस महामारी के बीच देश के लोग कई तरह की अन्य समसस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रवासी श्रमिक भी अपने घरों को जाने के लिए परेशान हैं। उनको घर पहुंचाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर मशीनरी लगाकर मदद में जुटी है। वहीं, बॉलीवुड स्टार सोनू सूद अपनी तरफ से लोगों को घर पहुंचने में मदद कर रहे हैं। एक्टर ने अब तक 12000 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचने में मदद की है।
https://ift.tt/2zq0J9G
https://ift.tt/2ZFwZA9
No comments