www.republicbharat.info

43 साल पहले 'अमर, अकबर एंथोनी' ने कमाए इतने करोड़ जितना आज की 'बाहुबली 2' भी नहीं कमा पाई

मुंबई। अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) , विनोद खन्ना और ऋषि कपूर स्टारर मूवी 'अमर अकबर एंथोनी' ( Amar Akbar Anthony ) को 43 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस से कहा,' श्वेता और अभिषेक 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर मेरे साथ, इस समय 'एंथोनी गोन्साल्विस' गाना एक होटल के बॉल रूम में शूट हो रहा था। आज इसे 43 साल हो गए हैं।

43 साल पहले 'अमर, अकबर एंथॉनी' ने कमाए इतने करोड़ जितना आज की 'बाहुबली 2' भी नहीं कमा पाई

जब मन जी (मनमोहन देसाई) इस मूवी की कहानी सुनाने मेरे पास आए थे और इसका टाइटल बताया, तो मैंने सोचा वो पगला गए हैं। 70 के दशक में फिल्मों के टाइटल बहन भाई और बेटी के आसपास होते थे। ये सबसे अलग था। लेकिन उस समय ऐसा बताया गया था कि इस मूवी ने 7.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अगर मुद्रास्फीति के हिसाब से गणित लगाएं तो इसने 'बाहुबली 2' ( Bahubali 2 ) के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था। ऐसा वो कहते हैं जो हिसाब-किताब लगाते हैं। हालांकि असल में इसने जबरदस्त बिजनेस किया। मुंबई के 25 सिनेमाघरों में तो ये 25 सप्ताह तक चली। ऐसा अब नहीं होता है, वो दिन चले गए।'

अमिताभ की इस पोस्ट पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन सहित कई सितारों ने कमेंट किए हैं। मनीष पॉल ने कमेंट में लिखा, 'सर, मैंने भी अपनी स्कूल में एंथोनी गोन्साल्विस' का किरदार प्ले किया था। आपको तस्वीरें भेजूंगा।' मनीष के अलावा भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, मौनी रॉय, रोनित रॉय और उषा जाधव ने भी कमेंट किए हैं।

43 साल पहले 'अमर, अकबर एंथॉनी' ने कमाए इतने करोड़ जितना आज की 'बाहुबली 2' भी नहीं कमा पाई

गौरतलब है कि अमिताभ के साथ इस मूवी में विनोद खन्ना और ऋषि कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे। तीनों कलाकारों में से 2 का निधन हो चुका है। विनोद खन्ना 2017 में इस दनिया को अलविदा कह गए थे। उनके बाद अप्रेल 2020 में ऋषि कपूर कैंसर से लड़ते हुए चल बसे। अमिताभ ने ऋषि के निधन पर सबसे पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी।



https://ift.tt/2LZcIxo

https://ift.tt/2TJyycC

No comments