www.republicbharat.info

"हेरा फेरी 3" में नहीं नजर आएंगी ईशा गुप्ता

सुपरहिट फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है, खबर थी कि ईशा गुप्ता इस फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। उनका कहना है कि वह तब तक इस फिल्म को कर रही थी जब तक नीरज वोहरा इसका निर्देशन कर रहे थे।

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। पिछले दिनों सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 में अहान शेट्टी और अक्षय कुमार का बेटा आरव कुमार भी काम करें। फिल्म हेरा फेरी भरपूर कॉमेडी से लबरेज़ होने के कारण दर्शकों की चहेती फिल्म रही है। ईशा ने बताया कि फिल्म के राइटर और दूसरे पार्ट के डायरेक्टर नीरज वोहरा की डेथ हो गई है। उनके जाने के बाद से ईशा गुप्ता भी इस फिल्म में काम करना नहीं चाहती है।



https://ift.tt/3gCEVbA

https://ift.tt/3c8SBaO

No comments