फिल्में धड़ाधड़ रिलीज हो रहीं ऑनलाइन, माधुरी दीक्षित ने बताया क्या होगा सिनेमा हॉल्स का भविष्य
मुंबई। अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'कैंडल' से सुर्खियों बनी हुई एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit ) का मानना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी। निर्माता फिल्मों को बड़े पर्दे पर उतारेंगे।
हाल ही में माधुरी ने अपनी एक्टिंग स्कील्स से हटकर नये टैलेंट का मुजाहिरा किया। ये नया टैलेंट है गायन। पहली बार माधुरी ने 'आई फॉर इंडिया' कैंपेन में अपने बेटे के साथ गाना गाया। उनका गाया ये गाना खूब वायरल हुआ। इसके बाद माधुरी ने आधिकारिक रूप से अपना पहला म्यूजिक वीडियो 'कैंडल' लॉन्च किया। इस गाने को भी इंडस्ट्री के दिग्गजों और फैंस ने खूब पसंद किया।
https://ift.tt/3ckonSo
https://ift.tt/2XavE2G
No comments