अक्षय ने बेल बाटम पर शुरू किया काम, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा
अभिनेता अक्षय कुमार काफी फिटनेस फिक्र हैं। वह सुबह जल्दी उठते हैं और रात को जल्दी सोते हैं। लॉकडाउन के बीच भी उनका यही शेड्यूल है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म बेल बाटम पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह डायरेक्टर रंजीत तिवारी,लेखक आसिम अरोड़ा और निर्माता जैकी वाशु भगनानी और निखिल आडवाणी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा की है।
लॉकडाउन में भी नहीं बदले अक्षय
वीडियो चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए निखिल ने लिखा है लॉक डाउन में अक्षय कुमार का कुछ नहीं बदला, आखिर बेल बाटम की स्क्रिप्ट पर चर्चा सुबह 5:46 बजे हो गई । जैकी भगनानी ने भी ट्विटर पर स्क्रीनशॉट साझा किया है।
जागरूकता अभियान किया शूट
हाल ही में अक्षय ने फिल्म निर्माता आर बाल्की के साथ मिलकर भारत सरकार के लिए एक जागरूकता अभियान को शूट किया। इस शूट के दौरान सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया गया।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म बेल बाटम 22 जनवरी 2021 को रिलीज होने की संभावना है। हालांकि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए लॉक डाउन के कारण फिल्म निर्माण से संबंधित सभी गतिविधियां फिलहाल बंद है।
https://ift.tt/3d8IQKT
https://ift.tt/2XARRpG
No comments