www.republicbharat.info

सपना चौधरी ने दुल्हन बन गाया 'रोटियां के टोटे हो जाएंगे तने', 4 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) देश ही नहीं बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। उनके गानों पर बच्चे तो बच्चे, बुजुर्ग पर मटकने को मजबूर हो जाते हैं। हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) के डांस को देखने के लिए लोग दूर—दूर से पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद करते हैं।

Sapna Choudhary

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर लोग सपना चौधरी के डांस वीडियो खूब देखे जा रहे हैं। इस समय लॉकडाउन के बीच सपना कोई नया स्टेज शो तो नहीं कर पा रही हैं, सोशल मीडिया पर उनके पुराने गानें खूब वायरल हो रहे है। इस बीच उनका एक पुराना डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं- रोटियां के टोटे (Rotiya Ke Tote)।

इस म्यूजिक वीडियो में सपना दुल्हन के जोड़े मेंन जर आ रही हैं। लेकिन उनके ऑनस्क्रीन पति सपना के काले रंग की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते और सुहागरात मनाने से मना कर देते हैं। जिसके बाद से सपना नाराज होने की बजाय एक धमकी भरे अंदाज में उनके लिए ये गाना गाती हैं।

 

sapna choudhary

इस हरियाणवी सॉनग को कविता साबु ने गाया है और इस गाने के बोल नवीन ने लिखे हैं। इसे सपना चौधरी ने हरियाणवी एक्टर मेहर रिस्की पर फिल्माया गया है। गाने को डायरेक्ट फरिश्ता ने किया है। सपना चौधरी के हरियाण्वी गाना 'रोटियां के टोटे' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाने वाला सॉन्ग है। इस सॉन्ग को अब तक यूट्यूब पर 4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।



https://ift.tt/3cW8YJ3

https://ift.tt/2Txn4c3

No comments