शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर से हो गया ये अपराध, वीडियो शेयर कर कहा- ‘अब पछतावा नहीं है’
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने 19 मई को को अपनी शादी शादी की 36वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर अनिल कपूर से एक अपराध हो गया। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी दी है। दरअसल वे सालगिरह का पूरा केक खा गए और ढेर सारा कैलरी एकत्र करने का अपराध कर लिया। वहीं अभिनेता वर्कआउट के माध्यम से कैलरी बर्न कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में अनिल स्टेशनरी साइकिल पर पसीना बहाते नजर आए।
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मुझे अपराध करने में मजा आया, सालगिरह केक पूरा खाने का.. अब मुझे समय निकाल कर उन कैलोरी को जला देना चाहिए!' आपको बता दें कि अनिल और उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने 19 मई को शादी के 36वां सालगिरह पूरे किए। दोनों के तीन बच्चे हैं- सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्ष वर्धन कपूर। अनिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरे एक दोस्त ने मुझे सुनीता का नंबर दिया था। मैंने सुनीता को कॉल किया और उस वक्त मैं उसकी आवाज पर फिदा हो गया था।
अनिल कपूर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले बताया था कि वह पिछले कुछ वर्षों में बिना कोई सप्लीमेंट लिए शरीर को फीट रखा जा सकता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस पोस्ट का मकसद शो ऑफ करना या खुद की तारीफ नहीं है बल्कि आप सबको एक सिंपल सी सलाह देना चाहता हूं। उम्र के अलग पड़ावों में बेहतर परिणाम भी अलग तरीके से खोजे जाते हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसी बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स पर खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता है तो मेरा जवाब न है, मैंने इस प्रक्रिया में कोई सप्लीमेंट नहीं लिया।
63 वर्षीय अनिल ने बताया कि वह बेहतरीन नतीजों के लिए गत छह वर्षो से अपने शरीर पर काम कर रहे हैं। और अब जब दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, अभिनेता ने लोगों से अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की है।

https://ift.tt/2yrVC8l
https://ift.tt/2AMfXpx
No comments