www.republicbharat.info

आमिर खान की ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से दूर होकर संभाल रही हैं करोड़ों का बिजनेस, चुपचाप रचाई थी शादी

नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस आयशा (Ayesha Jhulka) जुल्का बॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है जिसका कभी इस इंडस्ट्री में राज हुआ करता था उनकी खूबसूरती को लोग दिवाने थे। लेकिन एक दौर में ऐसा समय आया की यह एक्ट्रेस अचानक लाइमलाइट की दुनिया से दूर चली गई। और रातों-रात शादी करने के बाद वो एक बार फिर चर्चे में आई।

गुपचुप रचाई थी शादी

साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन समीर वाशी से गुपचुप शादी करने बाद इंडस्ट्री से दूरियां बना ली। और पति के साथ मिलकर बिजनेस संभालने लगीं।

करोड़ों की हैं मालकिन

इस समय यह एक्ट्रेस एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी संभाल रही हैं, जिसमें वो करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। जिसका नाम सैमरॉक डेवलेपर्स है। ये कंपनी उन्होंने अपने पति समीर वाशी के साथ मिलकर शुरू की थी। इस कंपनी के अलावा आयशा का स्पा बिजनेस भी है, जिसका नाम अनंता है। साथ ही उनका Additions नाम से क्लोदिंग ब्रांड भी है. ये काफी पॉपुलर है। वह एक बेहतरीन डिजाइनर भी हैं. इन सबके अलावा आयशा का गोवा में एक बुटीक रिजार्ट है।

आज आयशा भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन कमाई के मामले में कई बड़ी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ चुकी है। और एक बिजनेसवूमेन की जिंदगी जी रही हैं।



https://ift.tt/2LMMVsl

https://ift.tt/2WU2cxS

No comments