www.republicbharat.info

Meezaan Jaffrey ने गाया 'भीगी-भीगी रातों में' तो अमिताभ बच्चन की नातिन Navya दे बैठीं अपना दिल

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दिनों में बॉलीवुड स्टार्स घर पर अपना वक्त बिता रहे हैं। लेकिन इस वक्त का वह भरपूर फायदा उठाते हुए कुछ न कुछ नया सीख रहे हैं। कोई खाना बना रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई में लगा हुआ है। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने फैंस को अपना नया टैलेंट दिखा रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों स्टार्स किड्स भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) के बेटे मिजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) भी उन्हीं में से एक हैं। मिजान जाफरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसपर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की लाडली नातिन नव्या नवेली (Navya Naveli) अपना दिल हार बैठीं।



https://ift.tt/3bYrMps

https://ift.tt/2WWJjdr

No comments