www.republicbharat.info

84 की उम्र में Dharmendra ने चलाई सरेआम गोलियां, बोले-जिंदगी यही है, मर्दों की तरह जियो, देखें Video

बॉलीवुड में हीमैन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता धर्मेन्द्र (Dharmendra) भले ही अब फिल्मों से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का क्रेज आज भी उनके फैंस के बीच वैसा ही जैसा पहले था। हर दिन धर्मेन्द्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया पोस्ट करते रहते हैं। फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर अपने फॉर्महाउस पर फल व सब्जियां उगाने में व्यस्त हैं। हाल ही उन्होंने फॉर्महाउस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो (Dharmendra Twitter) शेयर किया है।

बारिश नहीं होती है तो लगाता हूं निशाना
वीडियो शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा, 'दोस्तों, बारिश नहीं होती, तो कार ड्राइव करते निकल जाता हूं। प्रैक्टिस कर लेता हूं, निशानेबाजी की। आपकी प्यारी प्रतिक्रिया के लिए प्यार।' धर्मेन्द्र के इस वीडियो पर उनके फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही अभिनेता एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें उनके आंगन में मोरनी नजर आई थी।



https://ift.tt/2QpI7LH

https://ift.tt/3gzKCpb

No comments