www.republicbharat.info

कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें तेज, कपड़ों की मैचिंग ने फैंस का जीता दिल

नई दिल्ली | एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के डेटिंग रूमर्स के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर ये जोड़ी सुर्खियां बंटोरने में लगी हुई है। हाल ही में कटरीना और विक्की ने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस का ध्यान खूब खींचा और उनके अफेयर की खबरों को पक्का (Katrina Vicky affair rumour) कर दिया। कटरीना और विक्की को पहले कई बार एक साथ इवेंट्स और त्यौहारों पर देखा गया है जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें लगातार आती रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों ने कभी भी इस बात का कोई इशारा नहीं दिया है। अब लगता है कि विक्की-कटरीना अपने रिश्ते (Vicky Katrina relationship) को आगे बढ़ाते हुए फैंस से भी इसे शेयर करने का मन बना रहे हैं। कैसे चलिए आपको बताते हैं।

सोशल मीडिया पर एक फैन ने कटरीना को क्वीन कहा तो विक्की को उनका किंग बताया। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर खूब बात कर रहे हैं। गौरतलब हो कि लॉकडाउन के दौरान भी विक्की ने बताया था कि वो सबसे पहले अपने एक खास दोस्त से मिलने जाएंगे। उसके बाद कुछ दिन पहले ही विक्की, कटरीना के घर के बाहर भी स्पॉट (Vicky outside Katrina house) किए गए थे। विक्की ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।



https://ift.tt/2CZgtlA

https://ift.tt/3hv6Udd

No comments