www.republicbharat.info

Rhea Chakraborty ने अर्नब गोस्वामी को बताया था अपना आइडल, वायरल हुआ पुराना Video

नई दिल्ली: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और सीबीआई अपनी जांच कर रही है। सुशांत की मौत के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सवालों के घेरे में हैं। रिया चक्रवर्ती सुशांत के आखिरी दिनों में उनके सबसे करीब थीं। ऐसे में रिया इस केस में मुख्य आरोपी के तहत भी देखी जा रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें रिया चक्रवर्ती अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को अपना आइडल बताती हैं।

इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती के साथ एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी हैं। वीडियो में रिया कुर्सी पर बैठीं नजर आ रही हैं और बहुत नर्वस दिख रही हैं। इस दौरान रिया बोलती हैं, एकला चलो रे। गायत्री तुम्हें ये करना होगा। तुम्हारी जगह आरगो होता तो यही करता। तुम कर सकती हो। तुम ये आरगो के लिए करोगी। इतने में विवेक ओबेरॉय वहां आते हैं और पूछते हैं कि कौन आरगो? इस पर रिया कहती हैं, अर्नब गोस्वामी सर...वो मेरे आइडल हैं। रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि ये वीडियो फिल्म बैंक चोर का है। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती ने काम किया है। फिल्म में रिया एक जर्नलिस्ट की भूमिका में थीं। बैंक चोर फिल्म में रिया चक्रवर्ती के साथ विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती लोगों के निशाने पर हैं। इसी डर से रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कॉमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया। बताते चलें कि सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई तेजी से जांच कर रही है। सीबीआई काफी दिनों से सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत और कुक नीरज से पूछताछ कर रही है। ये तीनों ही सुशांत की मौत के वक्त घर पर मौजूद थे।



https://ift.tt/2D5fC2Y

https://ift.tt/3aYmJ9L

No comments