इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत की फिल्मों की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2020 में इस बार ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस फेस्टिवल में इरफान खान की सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन, ऋषि कपूर की 102 नॉट आउट और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ की स्क्रीनिंग होगी।
मीतू भौमिक ने बताया कि कलाकार अपनी विरासत के माध्यम से जीते हैं। यह कुछ बेहतरीन पुरुष थे। जिन्होंने कुछ अविश्वसनीय फिल्में की। जो सभी के साथ हमेशा रहेगी। इस अवसर पर उनको याद करना महत्वपूर्ण था । हमने कुछ बेहतरीन फिल्मों को हमारे दर्शकों के लिए चुना है। जो हमें उनके जीवन की झलकियों में उनके साथ अपने जीवन को जीने का एक और मौका मिलेगा। फिल्म उद्योग के लिए उनके नुकसान की भरपाई होना मुश्किल है। लेकिन उनकी फिल्मों का जादू इसके बाद भी आने वाली पीढ़ियों का मनोरंजन करता रहेगा।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर की 102 नॉट आउट जिसमें अमिताभ बच्चन भी है और सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ जो सारा अली खान की पहली फिल्म थी। इन फिल्मों ने दुनिया भर में व्यवसायिक सफलता पाई थी। यह पहली बार है जब भारतीय ऑडियंस को विश्व स्तर पर इरफान खान की फिल्म सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन देखने को मिलेगी। साल 2017 की इस फिल्म में इरफान खान ने अपना किस्सा निर्देशक अनूप सिंह के साथ दोबारा काम किया और फिल्म में गोल शिफे फ़रहानी ने अभिनय किया। 2017 में लोकार्नो फिल्म महोत्सव के प्रीमियर के बाद इस फिल्म का रिव्यू किया गया था।
https://ift.tt/34ukOZ5
https://ift.tt/3mlMcOX
No comments