www.republicbharat.info

शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan ने अपनी खूबसूरती से लूटा फैंस का दिल, तस्वीरें हो रही वायरल

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज साझा करती हैं जो सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सुहाना ऐसी ही तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देख फैंस दीवाने हो गए हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम (Suhana Khan Instagram) पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है। सुहाना इन फोटोज में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। खुले बाल और डिम लाइट में सुहाना का ये फोटोशूट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इन फोटोज में सुहाना अपना फिगर भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

दशहरे के मौके पर Kangana Ranaut ने संजय राउत को कसा तंज, टूटे हुए ऑफिस को फूलों से सजाया

सुहाना की नई तस्वीरें हो रही हैं वायरल

सुहाना ने ओलिवग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है जो उनपर बहुत सूट कर रही है। खुले बाल और लाइट मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। सोशल मीडिया पर सुहाना की ये तस्वीरें तेजी से वायरल (Suhana Khan photos viral) हो रही हैं। सुहाना ने जिस बैकग्राउंड को चुना है फैंस को वो भी बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि इन दिनों सुहाना अपने पापा शाहरुख खान के साथ दुबई में आईपीएल मैच का मजा ले रही हैं। कुछ दिनों पहले वहां से उनकी तस्वीरें सामने आई थीं जिसने फैंस का दिल जीत लिया था। शाहरुख अपनी टीम केकेआर का मनोबल स्टेडियम से बढ़ाते रहते हैं।



https://ift.tt/31Ji5Jw

https://ift.tt/31ItSYi

No comments