www.republicbharat.info

'कुछ कुछ होता है' के छोटे सरदार Parzaan Dastur की होने वाली है शादी, यह लड़की बनेगी जीवनसाथी

मुंबई। शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) स्टारर मूवी 'कुछ कुछ होता है' ( Kuch Kuch Hota Hai Movie ) सफलतम फिल्मों में से एक है। इस मूवी में छोटे सरदार का रोल निभाने वाली कलाकार परजान दस्तूर ( Parzaan Dastur ) ने फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया था। इसमें उनका महज एक ही डायलॉग था। अब वह छोटा बच्चा बड़ा हो चुका है और शादी करने जा रहा है। हाल ही परजान फैंस को अपनी शादी को लेकर जानकारी शेयर की।

यह भी पढ़ें :अरबपति बिजनेसैन की बेटी का आरोप- रेस्तरां के वेटर्स ने अभद्रता की, लोग बोले- रेस्तरां को खरीद लो

फरवरी में बनेंगे दूल्हा
परजान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फैंस को बताया कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। पोस्ट में एक थ्रोबैक फोटो शेयर परजान ने लिखा,'एक साल पहले की है ये प्यारी थ्रोबैक फोटोज, जब उसने हां कहा था। केवल चार महीने रह गए हैं शादी को।' शेयर फोटो में परजान अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

कौन बनेगी परजान की दुल्हन

परजान के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी होने वाली दुल्हन की फोटोज की भरमार है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम डेलना श्रॉफ है। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं और इसकी यादगार फोटोज भी शेयर करते हैं।

एक डायलॉग ने बनाया स्टार
परजान ने 'कुछ कुछ होता है' मूवी में छोटे सरदारजी का रोल निभाया था। इसमें उनके हिस्से केवल एक डायलॉग आया था। वह था, 'तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ।' इस डायलॉग से परजान को जो पॉपुलैरिटी मिली वो शायद किसी कलाकार को लम्बा-चौड़ा रोल करने पर भी ना मिली होगी।

यह भी पढ़ें : मालदीव में छुट्टियां मना रहे बादशाह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, देख फैंस और सेलेब्स को लगा झटका

इन मूवीज में किया काम
परजान ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर शेयर एक पोस्ट में बताया था कि फिल्म 'हम तुम' में उन्होंने आवाज दी थी। इसके अलावा पीयूष झा की मूवी 'सिंकदर' में वह प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। उनका एक फुटबॉल प्लेयर का रोल था। इसके अलावा उन्होंने 'कहो ना प्यार है', 'जुबैदा', 'कभी खुशी कभी गम', 'महोब्बतें' और 'ब्रेक के बाद' जैसी मूवीज में काम किया। इससे पहले वह धारा रिफाइंड के एक विज्ञापन से मशहूर हुए थे, इसमें भी उनका डायलॉग 'जलेबी' काफी पॉपुलर हुआ।



https://ift.tt/3jtcEnV

https://ift.tt/37O5BEl

No comments