www.republicbharat.info

गांव की लड़कियों को साइकिल देने के वादे पर एक यूजर ने ली Sonu Sood की चुटकी, एक्टर ने भी दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) के मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) आज भी लोगों की मदद के लिए खड़े हुए हैं। महीनों बाद भी वह लोगों की मदद करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में कई बार देखा भी गया है कि कुछ लोग अभिनेता से अजीबो गरीब मांग करते हुए भी दिखाई देते हैं। जिसका जवाब भी सोनू बड़े दिलचस्प अंदाज में देते हैं। हाल में ही उनका एक किस्सा सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।

इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने सोनू सूद से मांग की वह उसे मालदीव भेज दें। यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि "सर, मुझे मालदीव जाना है पहुंचा दो न।" यह फरमाइश सुन अभिनेता भी ट्वीट का जवाब देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने तुरंत ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा है कि "साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई।" सोनू सूद के इस जवाब ने यूजर की बोलती ही बंद कर दी। सोनू सूद का यह जवाब सुन यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब किसी ने अभिनेता ने ऐसी फरमाइश की हो। इससे पहले भी एक यूजर ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाने की बात की कही थी।



https://ift.tt/3etRNAd

https://ift.tt/2TKkjnn

No comments