दुबई के रेस्टोरेंट में सलमान की बहन Arpita Khan ने तोड़ी प्लेट्स, वायरल हुई वीडियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान ( Salman Khan ) के दिल के सबसे करीब उनकी बहन अर्पिता खान हैं। अक्सर सलमान को उनके बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हुए भी देखा जाता है। भाई-बहन की यह जोड़ी काफी पॉपुलर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहने वाली अर्पिता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह दुबई के एक रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसे देख लोग काफी हैरान हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या।
यह भी पढ़ें- ट्रोल होने के बाद Kangana Ranaut के बदले तेवर, ट्वीट कर किसानों और पंजाब के लोगों के साथ दिखाई हमदर्दी
सोशल मीडिया पर तेजी से अर्पिता खान ( Arpita Khan ) का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो वह काफी पुराना है। यह वीडियो तब का है। जब अर्पिता दुबई ट्रिप ( Arpita Dubai Trip ) पर गई थीं। वायरल हो रही वीडियो की बात करें तो वह इसमें प्लेट्स को हवा में उड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं। वह अपनी सहेली से बात कर रही हैं और बिना देखे प्लेट को हवा में फेंक रही हैं। वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में प्लेट्स को तोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार से सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। सभी इस सोच में डूब गए हैं कि आखिर अर्पिता ऐसा कर क्यों रही हैं?
दरअसल, अर्पिता जो प्लेट तोड़ रही हैं। वह एक परंपरा हैं। जी हां, ग्रीक की परंपरा के अनुसार प्लेट्स को तोड़ना शुभ मना जाता है। कहा जाता है कि यह ऐनशिएंट ग्रीक कल्चर है। जिसमें प्लेट्स तोड़ना एक परंपरा का हिस्सा है। जिसे कई रेस्टोरेंट फॉलो करते हैं। माना जाता है कि प्लेट्स को तोड़ने से आस-पास में फैली बुराई को दूर किया जाता है। साथ ही खुशकिस्मती आती है। जिसे देखते हुए सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी यह अजमाया है।
https://ift.tt/33G3Bee
https://ift.tt/3qmdO9z
No comments