विश लिस्ट को लेकर हिना खान बोली मैं अलग अवतार में आऊंगी नजर
अभिनेत्री हिना खान की अगली वेब फिल्म विश लिस्ट अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए हिना खान ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि जैसा की फिल्म के नाम से आप ही अनुमान लगा सकते हैं कि यह फिल्म सभी इच्छाओं और सपनों पर आधारित है।
फिल्म wishlist को लेकर हिना खान ने बताया कि वह इस फिल्म में एक अलग अवतार में नजर आएंगी। विश लिस्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि मैं विश लिस्ट के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। हमने इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट पिछले साल 2019 में कान्स वॉक के दौरान शेयर किया था। यह फिल्म दुनिया भर के त्योहारों के ऊपर बनाई गई है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण हमने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि विश लिस्ट अच्ची फिल्म है। यह आपकी इच्छाओं, सपनों, आकांक्षाओं को पूरा करने और महत्वपूर्ण रूप से आपके आसपास के लोगों को महत्व देने पर आधारित है। जो 11 दिसंबर को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
https://ift.tt/3qEiiIw
https://ift.tt/2VVGEPP
No comments