रश्मिका मंदाना से रोमांस करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, मिशन मजनू का फर्स्ट पोस्टर रिलीज
टॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में रोमांस करती नजर आएंगी। रश्मिका को अपनी अदाओं के चलते दुनिया भर में लोग पहचानते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो गया है।
रश्मिका ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ठीक है दोस्तों, यहां आपके लिए खबर है, मैं सुपर एक्साइटिड हूं और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, यहां एक नई यात्रा के लिए है।" उन्होंने कहा वास्तविक घटनाओं से प्रेरित होकर पाकिस्तान के अंदर भारत के सबसे साहसी रॉ मिशन की कहानी। #मिशन मजनू। इसी के साथ फिल्म के मुख्य कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्टर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "दुश्मनों लाइनों के पीछे हमारी खुफिया एजेंसी द्वारा किए गए सबसे घातक गुप्त ऑपरेशन।"
जानकारी के अनुसार यह फिल्म 1977 के दशक में वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। मिशन मजनू फरवरी 2021 पर फ्लोर पर जा सकती है।
https://ift.tt/2WCTkeW
https://ift.tt/3rpRA6P
No comments