www.republicbharat.info

Kangana Ranaut को मीका सिंह ने पागल बताकर लगाई लताड़, कहा- सॉफ्ट लोगों करण और ऋतिक को टारगेट करती हैं लेकिन..

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने किसानों को लेकर कुछ ट्वीट कर दिए थे। उसके बाद उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को लेकर टिप्पणी कर दी थीं। जिसके बाद ये मुद्दा बढ़ता चला गया। कंगना की पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) से इस मामले को लेकर बहस छिड़ी हुई है। अब सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खोटी सुना डाली है।

मीका के इस ट्वीट पर अब तक कंगना का कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन उनके ट्वीट से साफ हो गया है कि वो एक्ट्रेस से बेहद नाराज हैं। उन्होंने ये भी साफ किया है कि कंगना से उनकी कोई पर्सनल प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी बजाए इसके ट्वीट डिलीट कर दिया। कंगना के इस ट्वीट के कारण उनकी खूब किरकिरी हो रही है।



https://ift.tt/2LbYk7W

https://ift.tt/39H8EPv

No comments