किसानों को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए Riteish Deshmukh, ट्वीट कर कहा- 'जो अन्न खा रहे हैं उसके लिए...'
नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। पूरे देश में किसान आंदोलन की आवाज़ें गूंज रही है। ऐसे में आम से लेकर खास सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से रिएक्शन सामने आ रहे है। अब रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ) भी किसानों के सपोर्ट में सामने आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: सिंधु बॉर्डर पहुंचे सिंगर Diljit Dosanjh, किसानों के लिए दान में दिए 1 करोड़ रुपए
आपको बता दें किसान आंदोलन को लेकर कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। ऐसे में कुछ समय से पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी हैं। वहीं आज दिलजीत सिंधु बॉर्डर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को संबोधित किया है। साथ ही उन्होंने किसानों के लिए 1 करोड़ रुपयों का भी दान दिया है। जिससे किसानों के लिए गर्म कपड़े लिए जा सके।
https://ift.tt/2Ikr6Ci
https://ift.tt/39Km8d7
No comments