माता सीता पर विवादित बयान के बाद Saif Ali Khan ने मांगी माफी, बीजेपी विधायक ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर दी थी चेतावनी
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था जिसकी वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल होने लगे। सैफ फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं और इसी को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया था जिसके कारण बवाल मच गया। सैफ ने कहा था कि वो रावण के कैरेक्टर को जस्टीफाई दिखाया जाएगा और माता सीता के अपरहण को न्यायोचित दिखाया जाएगा। राम और रावण की लड़ाई को सही दिखाया जाएगा। इसे लेकर लोगों ने सैफ के साथ फिल्म आदिपुरुष को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद अब सैफ ने माफी मांग ली है।
सैफ के बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता और विधायक राम कदम (Ram Kadam) ने भी एक स्टेटमेंट देकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कई सारे ट्वीट कर लिखा था कि सैफ अली खान बहुत ही हैरान करने वाला बयान दिया है। उनके बयान से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे, बॉलीवुड में लोगों की भावनाओं को आहत करना लगातार बढ़ता जा रहा है।
https://ift.tt/3opsYcj
https://ift.tt/39KquB1
No comments