www.republicbharat.info

'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस Sanjana Sanghi ने IMDb की लिस्ट में नंबर वन पर बनाई अपनी जगह

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लॉक डाउन के दौरन फ़िल्म इंडस्ट्री को बड़ा सहारा मिला, कई फिल्में OTT पर ना सिर्फ रिलीज हुईं बल्कि कमाई के मामले में भी धूम मचा चुकी हैं। ऐसी ही फिल्मों और टीवी से लेकर सेलिब्रिटी कॉन्टेंट के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म IMDb ने कई बिंदुओं को आधार बनाकर इंडियन स्ट्रीमिंग फिल्मों और 2020 के वेब सीरीज के आधार पर टॉप रैंक के 10 सितारों के नाम की घोषणा की है। टॉप 10 में जगह बनाने वाले ऐसे सितारे जो वेब सीरीज से लेकर अपनी फिल्मों के दम पर इंटरनेट पर धूम मचा चुके हैं, उन्हें IMDb (Internet Movie Database) ने कई आधार पर जैसे फिल्म की कमाई, फिल्म क्रिटिक्स के बयान, बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई जैसे बिंदुओं के आधार पर सर्वे किया, उसके अनुसार इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' की फीमेल स्टार संजना सांघी ने सबसे टॉप पायदान पर अपनी जगह बनाई है।

'दिल बेचारा' फ़िल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज़बरदस्त कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यही वजह है कि IMDb ने लिस्ट में टॉप पर स्थान दिया है। संजना सांघी (Sanjana Sanghi) दिल्ली की रहने वाली हैं, उन्होंने (2011) में आई बॉलीवुड फिल्म- रॉक स्टार से रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी के साथ फ़िल्म में डेव्यू किया था। इस फिल्म में संजना नरगिस फाकरी की बहन मैडी के रूप में नज़र आईं थीं। संजना के बारे में बतादें उनकी स्कूलिंग दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से हुई और दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से मास-कॉम में ग्रेजुएशन किया है।

फिल्मों की इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मॉडल और एक्ट्रेस ईशा तलवार रही हैं। ईशा तलवार के बारे में बतादें उन्हें 'हर Kisse Ke Hisse' के लिए जाना जाता है। (2018) में आई Kaamyaab, (2019) में Article 15 और इसके अलावा सुपर डुपर हिट सीरीज मिर्जापुर-2 में उन्होंने अपने अभिनय का कमाल दिखाया है।



https://ift.tt/3qqscO7

https://ift.tt/37uBz6L

No comments