करीना कपूर खान ने सास Sharmila Tagore को इस अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- सबसे स्ट्रॉन्ग महिला
नई दिल्ली | बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शर्मिला टैगोर आज अपना 76वां जन्मदिन (Sharmila Tagore birthday) मना रही हैं। इस मौके पर जहां शर्मिला के फैंस और परिवारवाले उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी बहू करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक खास मैसेज लिखा है। इस बात से सभी वाकिफ हैं कि करीना की उनकी सास शर्मिला के साथ कितनी बढ़िया बॉन्डिंग हैं। शर्मिला खुद भी करीना की बहुत तारीफ कर चुकी हैं। वहीं अब करीना ने अपने सांस के लिए उनकी फोटो पोस्ट करते हुए खास मैसेज लिखा है।
Sapna Choudhary के गाने में नजर आए सनी देओल, नया हरियाणवी गाना हो रहा वायरल
एक बार करीना के चैट शो वॉट वूमन वॉन्ट में शर्मिला टैगोर को इन्वाइट किया था। शो में पहुंचकर शर्मिला ने खुद करीना की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि करीना बिजी होते हुए भी हमेशा मुझे फोन करती हैं। मेरे मैसेज का तुरंत जवाब देती हैं। जबकि सैफ और सोहा ऐसा नहीं कर पाते हैं। यहां तक कि जैसे ही मुझे कुछ खाने का मन करता है तुरंत करीना उसका ध्यान देती हैं। करीना ने हमेशा से ही परिवार को अपना बहुत सपोर्ट दिया है। टाइगर के जाने के बाद भी करीना हम सभी के साथ खड़ी रही थीं। वो बहुत अच्छी हैं।
https://ift.tt/2K2VsK4
https://ift.tt/3qCKLhU
No comments