लंदन की सड़क पर हुआ स्नोफॉल तो झूमती नजर आई प्रियंका चोपड़ा.....
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वे लंदन में स्नोफॉल का लुत्फ लेती नजर आ रही है। दरअसल अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गई है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म टैक्स फॉर यू की शूटिंग हाल ही में पूरी की है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में उनका व्हाइट लुक नजर आ रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर की लॉन्ग जैकेट पहन रखी है। इसी के साथ ही लंदन में हो रहे स्नोफॉल से वहां की सड़कें भी पूरी तरह ढक चुकी है। ऐसे में उनका झूमता हुआ अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार के रूप में उभर कर सामने आ रही है। बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद वह अब हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी है। उनकी हाल ही में फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हुई है जिसे काफी पसंद किया गया है।




https://ift.tt/3ca2b0A
https://ift.tt/39fNo2J
No comments