Varun Dhawan के दोस्त शशांक खेतान ने नताशा की तारीफ करते हुए लिखा मैसेज, कहा- तुमने बहुत धैर्य दिखाया
नई दिल्ली | बॉलीवुड के डायरेक्टर और वरुण धवन (Varun Dhawan) के क्लोज फ्रेंड शशांक खेतान (Shashank Khaitan) ने अपने दोस्त की शादी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने वरुण धवन और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें नताशा की जमकर तारीफ की है। वरुण और नताशा 24 जनवरी को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने रात में सात फेरे लेने के बाद मीडिया के कैमरे के सामने पोज दिया और कुछ खाना भी पैपराजी के लिए भिजवाया। सबसे पहले वरुण ने अपनी शादी की दो तस्वीरें शेयर की और सभी उन्हें ढेरों बधाई देने लगे।
शशांक ने अब अपने इंस्टाग्राम पर वरुण की शादी की एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की और अपने दोस्त के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। शशांक ने लिखा- नैट्स और वीडी तुम दोनों के लिए सबसे बेस्ट की कामना जैसे कि अब तुम अपनी नई जर्नी की शुरुआत एक मैन और वाइफ के तौर पर करने जा रहे हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम दोनों हमेशा से वैसे ही बेस्ट फ्रेंड रहो जैसे रहते आए हो। एक दूसरे की जिंदगी की वेल्यू करना और एक दूसरे के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहना जारी रखना। नताशा तुमने बहुत धैर्य के साथ वरुण को संभाला और अभी तक जितना हो सकता किया है। मुझे पता है कि तुम आगे भी उसकी हिम्मत बनी रहोगी।
https://ift.tt/39ZzIYF
https://ift.tt/2Mn9aZq
No comments