www.republicbharat.info

Urvashi Rautela ने शेयर की अपनी हॉट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उर्वशी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, वह इंटरनेट पर आग की तरह फैल जाती हैं। अब हाल ही में उर्वशी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह हेलीकॉप्टर के आगे पोज़ देती नजर आ रही हैं।

मेहंदी सेरेमनी में Varun Dhawan और नताशा दलाल का दिखा रोमांटिक अंदाज, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें

urvashi_rautela.jpg

इन तस्वीरों को उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Urvashi Rautela Instagram) से शेयर की हैं। तस्वीरों में उर्वशी हेलीकॉप्टर के आगे पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने डेनिम जींस और ब्लैक क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद ही हॉट लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लता मंगेशकर के सॉन्ग के बारे में गलत जानकारी देने पर ट्रोल हुए विशाल ददलानी

इससे पहले उर्वशी ने अपनी स्काई ब्लू गाउन में तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर की थी। खास बात तो ये थी कि उर्वशी ने गाउन के साथ 45 लाख की जूलरी पहनी हुई थी। ब्लू कलर के गाउन में उर्वशी काफी हॉट लग रही थीं। उनके गाउन की कीमत भी 5 लाख रुपए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थीं। बता दें कि उर्वशी रौतेला अक्सर अपने महंगे ड्रेसेज़ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने दुबई एक प्रोगाम के लिए 32 लाख रुपये का गाउन पहना था। इसके साथ ही, उन्होंने 15 मिनट की अपियरेंस के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

urvashi_rautela_dress.jpg

https://ift.tt/3cbp6sj

https://ift.tt/2Ms8Ngg

No comments