Shehnaaz Gill ने बादशाह पर चढ़ाया अपना जादू, वीडियो में बर्फ का मजा लेते दिखे
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। उनकी क्यूटनेस के फैंस दीवाने हैं और वो एक के बाद एक वो काम भी करती जा रही हैं। म्यूजिक वीडियो के साथ जल्द ही वो बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। पिछले दिनों शहनाज बादशाह (Badshah) के गाने को लेकर कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज की क्यूटनेस देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं बादशाह को भी शहनाज कुछ टिप्स देती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद बादशाह भी हंसते हुए दिखाई देते हैं।
बता दें कि हाल ही में बादशाह का गाना टॉप टकर गाना रिलीज हुआ था। जिसमें लोगों की फेवरेट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब वो शहनाज के साथ अपना नया गाने लाने वाले हैं। वहीं शहनाज बहत जल्द फिल्म हौंसला रख में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे जो 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। शहनाज गिल को बिग बॉस 13 के निकलने के बाद लगातार पॉपुलर मिली है। फैंस को उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी बेहद पसंद आती हैं। हाल ही में शहनाज के फोन का वॉल पेपर भी चर्चाओं में रहा था। शहनाज ने अपनी और सिद्धार्थ की एक तस्वीर को फोन का वॉल पेपर बना रखा है।
https://ift.tt/3sepj34
https://ift.tt/3qEtHrE
No comments