कंगना रनौत ने मुंबई कमिश्नर परमवीर सिंह के तबादले पर किया ट्वीट, कहा- ये तो शवसेना के अंत की शुरुआत है
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच पिछले साल एक बड़ी जंग छिड़ गई थी। इसी लड़ाई में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का नाम भी कई बार सामने आया था। हाल ही में परमवीर सिंह का तबादला कर दिया गया। जिसके बाद बेबाकी से बोलने वाली कंगना रनौत ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
परमवीर सिंह के तबादले पर कंगना का रिएक्शन
कंगना ने परमवीर सिंह के ट्रांसफर की खबर सुनते ही ट्वीट कर लिखा- ये वही इंसान है जिसने मुंबई की सड़कों पर मेरे बारे में अपमानजनक आर्ट को प्रोत्साहित किया था। जब मैंने बदला लिया तो सोनिया सेना के द्वारा उसका बचाव किया गया और उस बदले के लिए उन्होंने मेरा घर तोड़ दिया। आज देखो शवसेना ने उसे बाहर निकाल दिया। ये शवसेना के अंत की शुरुआत है #ParambirSingh। बता दें कि परमवीर सिंह का तबादला होमगार्ड विभाग में कर दिया है। जिसे डिमोशन के तौर पर देखा जाता है। कहा जा रहा है कि शिवसेना सरकार ने ऐसा कदम मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री से भरी गाड़ी पाए जाने को लेकर लिया है।
जुबानी जंग के बाद टूटा था कंगना का ऑफिस!
गौरतलब हो कि कंगना रनौत का मुंबई में बना ऑफिस बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण के तहत 9 जून, 2020 को ध्वस्त कर दिया गया था। उस दौरान कंगना फ्लाइट से मुंबई पहुंचने वाली थी। ट्विटर पर जुबानी जंग शुरू होने के बाद उन्होंने शिवसेना सरकार को मुंबई आने का चैलेंज दिया था। हालांकि कंगना अपने घर जैसे ऑफिस को तोड़े जाने से बेहद आहत हुई थीं। उन्होंने उनके सपनों का बलात्कार करने की बात कही थी।
https://ift.tt/3eRaNuj
https://ift.tt/3eQmdig
No comments