www.republicbharat.info

गर्दन पर शिबानी दांडेकर ने गुदवाया बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर का नाम, एक्टर ने लुटाया गर्लफ्रेंड पर प्यार

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर का आज जन्मदिन है। शिबानी दांडेकर आज 41 साल की हो चुकी हैं। शिबानी इन दिनों एक्टर फरहान अख्तर संग रिलेशनशिप में हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड फरहान को एक खास तोहफा दिया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। गर्लफ्रेंड शिबानी की तरफ से मिले खूबसूरत तोहफे के बाद फरहान ने उनके लिए एक खास मैसेज भी लिखा है।

s.jpg

शिबानी दांडेकर ने बनवाया फहरान के नाम का टैटू

शिबानी दांडेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में शिबानी की गर्दन पर एक खूबसूरत टैटू बना हुआ दिखाई दे रहा है। शिबानी ने अपनी गर्दन पर अपने बॉयफ्रेंड फरहान के नाम का टैटू गुदवाया है। जिसे नो सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दे रही हैं। टैटू बनवाने की वजह से शिबानी की गर्दन की त्वचा लाल पड़ गई है। फरहान के लिए शिबानी का प्यार देखकर फैंस उनसे काफी इम्प्रेस हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Farhan Akhtar और अनुषा का जन्मदिन एक ही दिन, जानें शिबानी दांडेकर ने कैसे किया बर्थडे विश

तीन साल कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों ही साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की ही मुलाकात टीवी शो 'आई कैन डू दैट' के सेट पर हुई थी। जिसे फरहान शिबानी संग मिलकर होस्ट कर रहे थे। शूटिंग के दोनों ही दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। कुछ समय बाद ही दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल कर दिया।



https://ift.tt/3mCzRcp

https://ift.tt/3kyovUt

No comments