www.republicbharat.info

शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक, जानिए कौन है इन सितारों का 'बचपन का प्यार'

नई दिल्ली। जैसे अपना पहला प्यार भुलाया नहीं जाता है वैसे ही पहले क्रश को भूलना भी आसान नहीं होता है। क्रश का मतलब होता है कि आपको कोई इंसान बेहद पसंद है और आप उसे पाना चाहते हैं। ऐसे में सबकी जिंदगी में कोई न कोई इंसान उनका क्रश होता है। आम लोगों को ज्यादातार सेलेब्स पर क्रश होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स का भी किसी न किसी स्टार पर क्रश रहा है। ऐसे में हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं-

शाहरुख खान
शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। वह हर लड़की के दिल में बसते हैं। अपने स्टाइल और स्माइल से वह किसी भी लड़की को अपना दीवाना बना देते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि शाहरुख खान को एक्ट्रेस मुमताज से प्यार था। वह उन्हें बहुत पसंद किया करते थे।

bollywood_stars_crush3.jpg

सलमान खान
55 साल की उम्र में भी सलमान खान को इंडस्ट्री का मोस्ट एलिजेबल बैच्लर कहा जाता है। सलमान ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को डेट किया है। जिसमें ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है। लेकिन बचपन में उन्हें एक्ट्रेस रेखा से प्यार था। वह उनका पहला प्यार थीं।

bollywood_stars_crush4.jpg

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी पर लाखों लड़कियां मरती हैं। लेकिन रणबीर का दिल धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि माधुरी उनका क्रश थीं। इतना ही नहीं, वह उनसे शादी भी करना चाहते थे।

bollywood_stars_crush2.jpg

करीना कपूर
करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। आज वह सैफ अली खान के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। लेकिन उनका बचपन का प्यार हॉलीवुड एक्टर व ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डि-कैप्रियो हैं। उन्होंने खुद इस बारे में एक टीवी शो में कहा था। उन्होंने कहा था कि साल 1997 से ही लियोनार्डो की फैन हैं।

bollywood_stars_crush1.jpg

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब किए जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया का 'बचपन का प्यार' कौन था? 10 साल की उम्र में ही वह शाहिद कपूर को चाहने लगी थीं। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि शाहिद की पहली फ़िल्म ‘इश्क-विश्क’ देखने के बाद उन्हें एक्टर पर क्रश हो गया था।

bollywood_stars_crush.jpg

https://ift.tt/3jfHPq3

https://ift.tt/3kkOWNf

No comments