ब्रेकअप के बाद जब अचानक सामने आ गए विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय के चेहरे के उड़ गए थे रंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। ऐश ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इस दौरान उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दीं। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं। ये तो सभी जानते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके इस रिश्ते का अंत बुरी तरह से हुआ था। इसके बाद उनकी नजदीकियां एक्टर विवेक ओबेरॉय से बढ़ीं। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। हालांकि, ब्रेकअप के सालों बाद जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो ऐश के चेहरे का रंग ही उड़ गया था।

दरअसल, ये पूरा मामला साल 2012 का है। एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची थीं। दोनों फंक्शन में सबसे आगे की लाइन में बैठे हुए थे। सब कुछ ठीक-ठाक चल ही रहा था कि स्टेज पर विवेक को बुलाया गया। विवेक के स्टेज पर आते ही ऐश्वर्या के चेहरे का रंग पूरी तरह उड़ गया। अचानक उनके हाव-भाव बदल गए। विवेक जितनी देर तक स्टेज पर मौजूद रहे, ऐश्वर्या इधर-उधर देखने की कोशिश करती रहीं।
अपने अतीत को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ीं ऐश्वर्या के लिए विवेक को अपने सामने देखना काफी मुश्किल था। वह पूरी कोशिश कर रही थीं कि उनकी नजर विवेक से न मिले। सारे कैमरों की नजर उनकी ही तरफ थी। नजरें चुराने के लिए ऐश्वर्या कभी अपने बगल में बैठे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से बात करती तो कभी इधर-उधर देखतीं। जब तक विवेक स्टेज पर थे, तब तक वह उन्हें इग्नोर करती रहीं। उसके बाद जब विवेक स्टेज से नीचे उतर आए तब ऐश्वर्या ने चैन की सांस ली।

बता दें कि संजय लीला संभाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या और सलमान ने एक साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। सलमान से अलग होने के बाद ऐश ने विवेक को डेट किया था। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। इसके बाद ऐश की मुलाकात अभिषेक बच्चन से हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली।
https://ift.tt/2WyS5Az
https://ift.tt/3sSumrp
Post Comment
No comments