इस आलीशान घर में रहते हैं विराट और अनुष्का, खूबसूरत इतना की महलों की रंगत पड़ जाए फीकी

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने शादी से पहले ही अपने लिए मुंबई के वर्ली में एक आलीशान घर खरीद लिए था। 2017 में शादी के बाद दोनों इस घर में शिफ्ट हो गए और आज बड़े प्यार से रहे हैं। आज हम आपको उनके इस आलीशान घर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जिसमें कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।

anushka_virat_home_7.jpg

विरुष्का के 7171 स्क्वेयर फीट के घर में चार बेडरूम का है और Omkar 1973 अपार्टमेंट की 35वीं मंजिल पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 34 करोड़ रुपए से ज्यादा है। अनुष्का-विराट के घर का लिविंग रूम काफी स्पेशियस है, जहां मॉर्डन फर्नीचर रखे हुए हैं। इसके साथ ही घर की दीवारों पर व्हाइट पेंट किया गया है।

anushka_virat_house3.jpg

घर में वुडन फ्लोरिंग के साथ वुडन फर्नीचर भी रखे हैं। 4 बेडरूम वाले इस शानदार अपार्टमेंट में प्राइवेट टैरेस के अलावा गार्डन एरिया और एक छोटा-सा जिम भी है।

av3.jpg

अनुष्का-विराट के इस घर में एक खूबसूरत बालकनी भी है। जहां से सनसेट का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। अनुष्का और विराट कई बार बालकनी में बैठ कर अपनी तस्वीर शेयर कर चुके हैं।

av2.jpg

विरुष्का के घर के टैरेस से मुंबई की स्काईलाइन के अलावा नाइट व्यू बेहद खूबसूरत दिखता है। कपल ने करवाचौथ के मौके पर छत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

av4_1.jpg

घर में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए घर में एक बड़ा-सा टीवी रूम है। विरुष्का के इस फ्लैट के हर बेडरूम या लिविंग रूम में बैठकर समंदर और शहर का नजारा देखा जा सकता है। घर में आराम से फोटोशूट्स भी करा सकते हैं। इस कपल के घर में डार्क वुड टोन्स के कई चित्र देखने को मिलते हैं, जिन्हें आप अनुष्का के बैकग्राउंड में देख सकते हैं।

av5.jpg

विराट कोहली के घर में एक जिम भी है, जहां वर्कआउट की सारी आधुनिक मशीनें मौजूद हैं। खुद को फिट रखने के लिए कोहली और अनुष्का यहां एक्सरसाइज करते हैं।

anushka_virat_house.jpg

https://ift.tt/3CEjmRV

https://ift.tt/3lUEkVR

No comments