हिना खान का 'मैं भी बर्बाद' में दिखा खतरनाक अंदाज, अंगद बेदी के साथ दिए बोल्ड सीन
नई दिल्ली। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना की गिनती टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। सफलता की कई सीढ़ियां चढ़ने के बाद अब हिना फैंस के लिए नया सरप्राइज लेकर आई हैं। हिना खान (Hina Khan) जल्द ही अपने नए म्यूजिक एलबम 'मैं भी बर्बाद' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ एक्टर अंगद बेदी लीड रोल में हैं।
https://ift.tt/3CCimha
https://ift.tt/3u1mgwZ
No comments