www.republicbharat.info

...जब अपने घर से ही बेघर कर दिये गए थे राजेश खन्ना

नई दिल्ली: राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की जिंदगी बेहद दिलचस्प थी। उनका स्टारडम के शिखर पर था। उनको लेकर फैंस में इतना जुनून था कि पागलों की तरह उनके पीछे भागते थे। लड़कियां खून से खत लिखा करती थीं। लेकिन ऐसा भी वक्त आया जब राजेश खन्ना बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। आर्थिक तंगी से जुझने लगे थे। जिसके कारण न चाहते हुए भी उन्हें अपना बंगला आशीर्वाद छोड़ना पड़ा था।

rajesh_khanna.jpg

आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे राजेश खन्ना
दरअसल, एक तो उस समया राजेश खन्ना आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन पर डेढ़ करोड़ रुपए की देनदारी दिखा दी थी। ऐसे में वो पैसे नहीं दे पाए तो इनकम टैक्स ने उनका ऑफिस अटैच कर दिया। जिसके कारण उन्हें मजबूरन अपना बंगला छोड़ना पड़ा।

किराए के कमरे में रहे थे राजेश खन्ना
इससे बाद राजेश खन्ना कुछ दिन किराए के कमरे में रहे, तो कुछ वक्त अपने ऑफिस में रहकर गुजारा किया। इस समय में वो बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। राजेश खन्ना की जीवनी लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार यासिर उस्मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राजेश खन्ना के ऑफिस के बगल में मैकडॉनल्ड का एक तो रेस्टोरेंट हुआ करता था। काका वहां जाकर एक बर्गर खाते थे और स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक पिया करते थे, जो उन्हें बहुत पसंद था। खाने के बाद भी घंटों वहीं बैठे रहते थे। इस दौरान अपनी कार भी खुद ही चालते थे। जब कोई उनका प्रशंसक उन्हें पहचान लेता तो बेहद बहुत खुश होते थे।

rajesh_khanna5.jpg

कभी फैंस का हुजूम उमड़ा रहता था
एक समय ऐसा था जब उनके घर के बाहर गुलदस्ते और फूल हाथों में लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा रहता था। ऐसा करीब चार दशक तक चला, लेकिन खराब समय आते सब कुछ बंद हो गया। एक इंटरव्यू में खुद राजेश खन्ना ने कहा था कि जब तक मैने फिल्में कीं, तब तक लोगों को मेरी एक्टिंग पसंद आई और मेरे लिए फूल भेजे। जैसे ही मैंने काम छोड़ दिया धीरे-धीरे फूल भी आने बंद हो गए। ये बताते हुए राजेश खन्ना मायूस हो गए थे।

चार दशक तक इंडस्ट्री पर राज
राजेश खन्ना ने चार दशक तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया था, उनके जैसा स्टारडम किसी दूसरे स्टार ने नहीं देखा। उनके साथ काम कर चुके अभिनेता कहते हैं कि वो अपना स्टारडम संभाल नहीं पाए। वरना कोई उन्हें टक्कर नहीं दे सकता था।

rajesh_khanna.jpg

वक्त के साथ खुद को ढाल नहीं पाए
प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजेश खन्ना वक्त के साथ नहीं बदले और अपनी पुरानी सफलता में ही डूबे रहे। उनके दोस्त और अभिनेता रजा मुराद ने कहा था कि उन्होंने  अनुशासन का पालन नहीं किया, काफी शराब पीने लगे थे। ऐसी ही वजहें थीं, जिसकी वजह से उनका स्टारडम ज्यादा नहीं चल पाया।



https://ift.tt/3i4z4hs

https://ift.tt/3EMXIgm

No comments