किसी ने उठाया शादी का खर्च, तो किसी ने गिफ्ट किया फ्लैट- ऐसे अपने स्टॉफ का ख्याल रखते हैं ये स्टार्स

नई दिल्ली: जिस तरह फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स के लिए जान छिड़कने के लिए तैयार रहते हैं, उसी तरह सेलिब्रिटी भी अपने फैंस का ख्याल रखते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है सेलिब्रिटी जब अपने फैंस का ख्याल रखते हैं, तो फिर अपने स्टॉफ का कितना ख्याल रखते होंगे। फैंस तो फिर भी उनसे दूर हैं, स्टॉफ तो उन्हीं के साथ ही काम करते हैं, रहते हैं पूरी फैमली का ख्याल रखते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो अपने स्टॉफ का पूरा ध्यान रखते हैं। जिनमें से कोई अपने स्टॉफ को महंगे गिफ्ट दे चुका है, तो कोई शादी का पूरा खर्च।

प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका अपने स्टॉफ सदस्यों की अक्सर मदद करती रहती हैं। साल 2018 में उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्रोडक्शन हाउस की फीमेल वर्कर्स को बहुत ही अच्छा गिफ्ट दिया था, जिसमें प्रेगनेंट महिलाओं की देखभाल के लिए हेल्प, मेटेरनिटी लीव, क्रेच व्यवस्था और काम के घंटों में छूट शामिल थी।

यह भी पढ़ें: जब सबके सामने पत्नी जया पर फूट पड़ा अमिताभ बच्चन का गुस्सा, जानें क्या थी वजह



https://ift.tt/3sbyJj1

https://ift.tt/3F1jnB9

No comments