बिना अनिल कपूर के ही हनीमून पर निकल गईं थी पत्नी सुनीता कपूर, रह गए थे अकेले

बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश एक्टर अनिल कपूर का आज बर्थडे है। आज सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स बर्थडे मैन अनिल कपूर को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं, वहीं फैंस भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें विश कर रहे हैं। चूंकि आज अनिल कपूर का दिन है तो फैंस को उनसे जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट से रूबरू करता हैं। दरअसल उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर तो उनके सभी फैंस की नजर रहती है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से कम ही लोगों तक पहुंच पाते हैं। इन्हीं किस्सों में हैं अनिल कपूर की लव स्टोरी।
आपको बता दें कि अनिल कपूर की लव मैरिज थी। अनिल कपूर ने अपनी पहली और आखिरी गर्लफ्रेंड को ही अपना हमसफर बना लिया था। अपने करियर के शुरुआत में अनिल कपूर काम के लिए दिन भर इधर-उधर घूमते रहते थे, वहीं रात में वह अपने लिए गर्लफ्रेंड को ढूढ़ंते थे और इस काम में उनके दोस्त उनका पूरा साथ देते थे। अनिल जिस वक्त स्ट्रगल कर रहे थे, उस वक्त सुनीता जो आज उनकी धर्म पत्नी हैं, एक सक्सेसफुल मॉडल थीं। अनिल को पहली नजर में ही सुनीता से प्यार हो गया था, जिसके बाद अनिल ने काफी मेहनत करकेत सुनीता का नंबर निकाला। अनिल ने जब सुनीता को कॉल किया और उनकी आवाज सुनी तो उनका प्यार और बढ़ गया। दोनों ने कुछ हफ्तों तक बात की और फिर एक दिन अनिल ने सुनीता से मिलने के बारे में पूछा. सुनीता ने भी हां कहा. फिर दोनों पहली बार मिले।
यह भी पढ़ेंः रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप पर सुष्मिता सेन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अनिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब दोनों मिलते थे तो वह बस से ट्रैवल करते थे। इतना ही नहीं कभी-कभी सुनीता, अनिल के कैब के पैसे भी देती थीं। जब तक अनिल स्ट्रगल कर रहे थे, सुनीता ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया। अनिल को फिर जब साल 1985 में फिल्म मेरी जंग मिली तो उन्होंने डिसाइड किया कि अब वह सुनीता को शादी के लिए प्रपोज करेंगे। 17 मई 1984 को अनिल ने फिल्म साइन की और 18 मई को उन्होंने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज किया और 19 को दोनों ने शादी कर ली।
यह भी पढ़ेंः एक भिखारी के सिखाए गानों से कैसे मोहम्मद रफी बन गए थे इंडस्ट्री के शहंशाह-ए-तरन्नुम
अब आपको बताते हैं इस स्टोरी के सबसे दिलचस्प पार्ट के बारे में जब सुनीता शादी के बाद बिना अनिल कपूर के अकेले ही हनीमून पर चली गईं थी। दरअसल अचानक शादी करने के चलते अनिल कपूर अपनी फिल्म को लेकर काफी व्यस्त थे और वे उस वक्त हनीमून के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे थे। ऐसे में मिसेज कपूर ने बिना ज्यादा देर किए अनिल के बिना हनीमून पर निकल गई थीं।
https://ift.tt/3muDBMv
https://ift.tt/3yTjf4m
Post Comment
No comments